इख़्तिलाफ़ : सोच का दूसरा पहलू

इख़्तिलाफ़, यानी मतभेद, ज़िंदगी का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे कोई नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। यह इंसान की सोच और समझ का वो पहलू है, जो उसे अलग बनाता है। इख़्तिलाफ़ का मतलब झगड़ा या दुश्मनी नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि हर शख़्स की अपनी सोच, अपना नज़रिया है।
“"इख़्तिलाफ़में भी है एक ख़ूबसूरती का रंग,
सोच के हर पहलू में बसती है इक उमंग।"
इख़्तिलाफ़ क्यों होता है?
इख़्तिलाफ़ इसलिए होता है, क्योंकि हर इंसान की परवरिश, तजुर्बे, और हालात अलग होते हैं।
अलग सोच: हर शख़्स का नज़रिया अलग हो सकता है।
तजुर्बे का असर: जो हमने जिया है, वही हमारी राय बनाता है।
मसलहत का फर्क़: हर इंसान की ज़रूरत और मसलहत अलग होती है।
इख़्तिलाफ़ का मतलब यह नहीं कि हम एक-दूसरे के खिलाफ़ हैं। यह तो बातचीत और बहस का एक ज़रिया है, जहाँ से नए ख़्याल और तरक़्क़ी के रास्ते निकलते हैं। अगर हम इख़्तिलाफ़ को सही तरीके से समझें, तो यह हमारी सोच को और बेहतर बना सकता है।
“"जहाँ इख़्तिलाफ़ने जगह पाई,
वहीं समझ ने नई राह दिखाई।"
इख़्तिलाफ़ और अदब
इख़्तिलाफ़ तभी हक़ीक़ी होता है, जब उसमें अदब और तमीज़ हो। एक-दूसरे की राय का एहतराम करना और बहस को तमीज़ के साथ अंजाम देना बेहद ज़रूरीहै।
दूसरों की बात सुनें और समझें।
अपनी राय को बिना गुस्से के पेश करें।
इख़्तिलाफ़ से बचने की जगह उसे अपनाएं इख़्तिलाफ़ से बचने के बजाय, इसे सही तरीके से अपनाने की कोशिश करें। यह हमारी समझ और सोच को गहराई देता है। हर राय को एक नए नजरिए से देखें।
इख़्तिलाफ़ को दुश्मनी न बनने दें।
इख़्तिलाफ़ ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है। यह हमारी सोच को नया आयाम और तजुर्बे को गहराई देता है। मगर इसे सही तरीके से समझना और निभाना बेहद ज़रूरी है। इख़्तिलाफ़ वह ज़रिया है, जिससे नई राहें निकलती हैं।
“"इख़्तिलाफ़ से निकले नए ख़्वाब,
जो समझे इसे, वही है कामयाब।"
Shahab Khan 'Sifar'Author I Poet I Graphic Designer




